मंगलवार, 26 अप्रैल 2011

"बिलबिलाता बचपन"

आज अनायास गंगा जी मे डुबकी लगाने का जी चाह दिया। नाँव मेँ बैठकर पार उतरे तो सुबह के 10 बजे होँगे। परन्तु दोस्तोँ के साथ जलक्रीडा करते हुए कब एक घन्टा बीत गया पता न चला । इतने मेँ मल्लाह ने आवाज दी "साहेब चलीँ !काम पे जाये के अहा।"
मैने पुछ लिया 'कहाँ काम करते हो,रुको थोडा और नहा लेँ।'
"बाबुजी दुर्गेश बाबु के यहाँ काम करता हुँ, देरी हो गई तो मार पडेगी"
मैँने चौँककर उससे पुछा " तुम्हारी उम्र कितनी है"?
"जी 13 साल" लडके ने बताया।

शाम को दुर्गेश बाबु मिले ,जो कि सरकारी दफ्तर मेँ कार्यरत हैँ। बातोँ ही बातोँ मेँ मैने कहा "भाई आप तो सरकारी मुलाजिम् हैँ ।बाल मजदुरी कराकर अपराध कर रहे हैँ।
दुर्गेश बाबु दांत निपोरते हुए बोले " राय साहब!मै तो उसे दो समय का भोजन और आशियाना देता हुँ। आखिर मै तो उसकी मदद करता हुँ।

आज हम सवा सौ करोड् हो चुके हैँ । विश्व की तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था हमारी है। परन्तु लाखोँ बचपन ऐसेँ हैँ जिन्हेँ शिच्छा क्या भोजन तक नसीब नहीँ हो पाता है। और तो और दुर्गेश बाबु जैसे कई सरकारी मुलाजिम हैँ , जो रोटी और आश्रय देकर उनका बचपन छीन लेते हैँ। सरकार द्धारा बाल मजदुरी के खिलाफ उठाये गये कदम भी नाकाफी हैँ।

आखिरकार यह कथन भी तो भारत मेँ प्रचलित है"कानुन तो तोडने के लिए बनते हैँ"।

बुधवार, 20 अप्रैल 2011

Parent's

Ek choti bachhi apne Papa k sath ja rahi thi..Ek pul par paani bahut tezi se beh raha tha...
PAPA:- Beta daro mat,mera haath pakad lo.
BACHHI:-Nahi papa, aap mera haath pakad lo.
Papa (muskura kar):- Dono me kya antar hai beta..?
Bachhi:-Agar mai aapka haath pakdu aur achanak kuch ho jaye,to shayad mai aapka haath chhod du...LEKIN agar aap mera haath pakdenge, to mai jaanti hu ki chahe kuch bhi ho jaye,AAP MERA HAATH KABHI NAHI CHHODENGE..!!!
GREAT LOVE...!
Always remember ur 1st love is ur Parents..!Or whom u Trust...

मंगलवार, 19 अप्रैल 2011

"खत्म होगा भ्रष्टाचार"

आज सुबह मेरे भाई ने अखबार से नजर हटाकर मुझसे पुछा "क्या भ्रष्टाचार खत्म हो जायेगा?" मैने पुछा पहले यह बताओ कि लोकपाल विधेयक के बारे मेँ क्या जानते हो ? छोटे ने तपाक से कहा "कुछ खिलाओ तो बताता हुँ" मैने कहा....शायद इस जन्म मेँ यह खत्म न हो सकेगा । "क्युँ" भाई ने कहा मैने समझाया ...तुमने तो शुरुआत कर दी है। उसने कहा.."आप तो घर के हैँ । ये तो दुसरी बात है। "चोर चोरी की शुरुआत अपने घर से करता है" मेरे इस कथन से माहौल खामोश सा हो गया । शायद खामोशी मेँ छोटे भाई को उत्तर मिल गया था।

गुरुवार, 7 अप्रैल 2011

नैतिक जिम्मेदारी

अन्ना हजारे का प्रयास सराहनीय है परन्तु उनको गांधी जी के साथ तुलना करना जल्द्बाजी होगी । भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। भारत मेँ विधेयकोँ की कमी नहीँ है कानुन भी सश्क्त है ।आज एक रिक्शे वाला भी आपको तन्हाई मेँ पाता है तो लुटने का प्रयास करता है ।प्याज की किमत बढ जाने पर एक छोटा दुकानदार 10 रुपये के प्याज को बचाकर रख देता है और 60 रुपये किलो बेचता है। शुरुआत तो निचले स्तर से करनी चाहिए तभी यह संभव है। नेता तो हमारी रगोँ को पहचानकर उसके अनुरुप कार्य करता है । आजादी के बाद से भारत मेँ गैर सरकारी संगठनोँ तथा समाजसेवियोँ का अम्बार
सा लग गया है। परन्तु भ्रष्टाचार का स्तर घटने की बजाय बढ्ता ही गया है ।क्युँ? क्योँकि इन सभी जगहोँ पर नैतिक जिम्मेदारी का अभाव है।
अगर आम आदमी अपने स्तर से शुरु करे तो अवश्य ही ये विशालकाय रुपी जीव समाप्त हो जायेगा । ईन्दिरा गाँधी ने जबरन नसबन्दि कराई जिसका कि कोई सार्थक परिणाम नहीँ निकला क्योँकि जनता मेँ नैतिक जिम्मेदारी का अभाव था। आज हर वर्ग अपना परिवार छोटा चाहता है ।क्योँकि आज वो अपनी नैतिक जिम्मेदारी एवँ जरुरतेँ समझता है जिसका कि 70 के दशक मेँ आभाव था ।
आज भगवान किशन रुपी उपदेश देने वाले हर गली और कुचोँ मेँ मिल जायेँगे। परन्तु अर्जुन जैसा आदेश पालक यदा कदा ही मिला करते हैँ।
"भारत अपना भ्रष्टाचार मुक्त हो जन जन का यह सपना है,
औरोँ को न देखेँ सोचेँ योगदान क्या अपना है"